Jamshedpur Himanshu Murder Case: डीडी बार के बाहर खूनी खेल के मुख्य विलेन को पकड़वाने वाले को मिलेंगे ₹2 लाख! पहचान रहेगी गुप्त, इन सरकारी नंबरों पर दें सूचना

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चौतरफा शिकंजा कस दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मुख्य आरोपी की तस्वीर जारी करते हुए उस पर 2 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

डबल डाउन बार के बाहर हुआ था खूनी खेल
​यह पूरा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार (डीडी पब) के बाहर का है, जहां बीते शनिवार को अपराधियों ने सरेआम खूनी खेल खेला था।
हमला: आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और उसके साथी प्रत्युष सिंह पर अपराधियों ने चापड़ और चाकू से जानलेवा हमला किया था।
मौत और घायल: इलाज के दौरान सोमवार रात टाटा मुख्य अस्पताल में हिमांशु सिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रत्युष सिंह का फिलहाल कोलकाता में इलाज चल रहा है।

सरायकेला का रहने वाला है मुख्य आरोपी, पुलिस की विशेष टीमें तैनात
​फरार मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के धातकीडीह गांव का निवासी है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीमें उसके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने आसपास के जिलों में भी निगरानी बढ़ा दी है।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी सटीक जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और उसे किसी भी स्तर पर सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

इन सरकारी नंबरों पर दें आरोपी की जानकारी
​जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सही सूचना देकर गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। आरोपी विश्वनाथ मंडल की लोकेशन या उससे जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर सीधे इन सरकारी नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
​पुलिस अधीक्षक नगर (सिटी एसपी), जमशेदपुर: 9471190203
​पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), सीसीआर, जमशेदपुर: 9431706486
​पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, बिष्टुपुर: 9431706497
​कंट्रोल रूम, जमशेदपुर: 0657-2431030 / 0657-2431028

Share This Article