बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला किया है। बिहार सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की ‘जेड’ (Z) श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है।
कुछ दिन पहले ही हटा ली गई थी ‘जेड‘ सुरक्षा
बता दें कि 4 जून को बिहार सरकार ने लालू परिवार के सुरक्षा की समीक्षा की थी। इसके तहत बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने लालू यादव और रबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी हटा दिया गया था।
सुरक्षा हटाने पर बिहार में गरमाई थी सियासत
जब लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा हटाई गई थी, तब इस फैसले पर बिहार में भारी राजनीतिक बवाल हुआ था। सुरक्षा में कटौती किए जाने से नाराज होकर दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने अपनी एसएसजी सुरक्षा सरकार को वापस सौंप दी थी। आरजेडी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया था, जिसके बाद अब सरकार ने इस फैसले में संशोधन किया है।

