खान सर की बढ़ी मुश्किलें! पटना कोर्ट ने मांगा क्रिमिनल रिकॉर्ड

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पटना के चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं हैं। खान ग्‍लोबल स्‍टडीज के डायरेक्‍टर खान सर की अग्र‍िम जमानत एवं उनके दो गार्डों प्रदीप कुमार एवं तालेबर सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायालय में करीब 40 मिनट तक चली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। इस दौरान जज ने खान सर का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार सुबह होगी।

कोर्ट ने मांगा खान सर पर दर्ज पुराने मामलों का ब्योरा

जिला जज ने रौशन आनंद के पक्ष की शिकायत पर खान सर के पुराने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि खान सर के खिलाफ दर्ज सभी पुराने मामलों का ब्योरा हर हाल में अगली सुनवाई से पहले पेश किया जाए। इसके बाद ही उनकी जमानत याचिका पर फैसला लिया जाएगा।

आज ही जमा करना हो खान सर का क्रिमिनल रिकॉर्ड

आज ही कोर्ट में खान सर के क्रिमिनल रिकॉर्ड को हर हाल में सबमिट करना होगा। कल सुबह 10:30 बजे इस पूरे मामले में सुनवाई होगी। जिला जज रूपेश देव ने सुनवाई के दौरान जोर देते हुए कहा कि ये मामला लंबे दिन से खिंच रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 2 जून की आधी रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर रात के समय विवाद हुआ। खान सर ने आरोप लगाया कि रौशन आनंद पक्ष के 15-20 लोगों (रौशन सूर के भाई प्रिंस यादव समेत) ने सेंटर पर हमला किया. तोड़फोड़ की, पत्थरबाजी, फायरिंग भी की और स्टाफ/सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया। उसके बाद रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन केस में एक वीडियो वायरल होने के बाद केस ही बदल गया। खान सर के सिक्योरिटी गार्ड्स ने गोली चलाई जिससे दोनों कोचिंग सेंटर प्रभावित हुए। उसके बाद पुलिस ने खान सर के बॉडीगार्ड्स को हिरासत में लिया। खान सर के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई। हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी।

Share This Article