कोचिंग विवाद में खान सर की जमानत पर फैसला टला, अब 13 जुलाई तक करना होगा इंतजार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में आज खान सर और उनके दोनों बॉडी गार्ड्स के केस पर फिर सुनवाई टल गई है। पिछली दिनों इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली गई थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। फैसले को लेकर आज यानी 10 जुलाई की तारीख तय की गई थी। लेकिन आज भी फैसला टल गया है। अब मामले में 13 जुलाई को फैसला सुनाया जाएगा।

इस वजह से टला फैसला

खान सर की जमानत याचिका पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था। आज फैसला सुनाने की तारीख तय थी। हालांकि, डिस्ट्रिक्ट जज की अनुपस्थिति के कारण निर्णय नहीं हो सका। अब अदालत इस मामले में 13 जुलाई को अंतिम फैसला सुनाएगी।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 2 जून की आधी रात खान सर के कोचिंग सेंटर पर रात के समय बड़ा विवाद हुआ था। सेंटर पर तोड़फोड़, पत्थरबाजी और फायरिंग और स्टाफ/सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया गया था। इस मामले में रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले में खान सर, उनके दो सुरक्षा कर्मियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने दोनों सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिनकी नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई पूरी हो चुकी है।

Share This Article