मुजफ्फरपुर पर सौगातों की बौछार, सीएम सम्राट चौधरी ने किया 1047 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Reena Sharma
2 Min Read

मुजफ्फरपुर के विकास को नई रफ्तार मिली है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर कुल 1047 करोड़ रुपये की 982 विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। इन योजनाओं में स्मार्ट सिटी से लेकर नगर निगम और शहरी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन शामिल है।

रिमोट दबाकर सभी योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस केंद्र स्थित अस्थायी हेलीपैड पर लैंड हुआ। वहां से वे सीधे सिकंदरपुर लेक फ्रंट का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद वे एमआइटी (MIT) परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का गहन निरीक्षण किया। एमआइटी मंच से ही उन्होंने रिमोट दबाकर सभी योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया।

1047 करोड़ रुपये की 982 योजनाओं की सौगात

सीएम सम्राट चौधरी नगर विकास एवं आवास विभाग और बुडको की 1047 करोड़ रुपये की 982 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में सड़क, नाला, पार्क, शहरी आधारभूत सुविधाएं, जल निकासी, सौंदर्यीकरण और नगर विकास से जुड़ी कई परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया। महिलाओं से बातचीत की।

सिकंदरपुर लेक फ्रंट जनता को समर्पित

इस पूरे दौरे का मुख्य आकर्षण 213.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई ‘सिकंदरपुर लेक फ्रंट परियोजना’ रही। मुख्यमंत्री ने इसे पूरी तरह मुजफ्फरपुर की जनता को समर्पित किया। बेहद आकर्षक फव्वारों, लाइटिंग और कलाकृतियों से सजे इस लेक फ्रंट के शुरू होने से शहर को एक आधुनिक, स्वच्छ और नई पहचान मिली है। लेक फ्रंट परियोजना में आधुनिक शहरी सुविधाओं को शामिल किया गया है। यहां मरीन ड्राइव के साथ-साथ बोटिंग क्लब, फूड कोर्ट, कम्युनिटी हॉल, स्विमिंग पूल और मनोरंजन से जुड़ी अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

Share This Article