मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने किया सरेंडर, जानें क्या है पूरा मामला

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के गोपालगंज सिविल कोर्ट में सोमवार को उस वक्त भारी गहमागहमी देखने को मिली, जब मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह और प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता गुंजन सिंह ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

सरेंडर के बाद कोर्ट ने दी जमानत

जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह और गुंजन सिंह के खिलाफ 2 और 3 मई को गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में दोनों को अदालत में पेश होना था। सोमवार को अनंत सिंह और गुंजन सिंह अपने समर्थकों के साथ सिविल कोर्ट पहुंचे और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के बाद कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह दोनों को जमानत दे दी।

राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप

जमानत की कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दोनों कोर्ट रूम से बाहर आए। कोर्ट से बाहर आने के बाद अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने तथ्यों को देखते हुए उन्हें राहत दी है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

क्या है मामला?

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में इसी साल मई में विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सामने आया जिसमें अश्लील गीत पर डांसर के साथ किया जा रहा था। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थन हथियार लहराते नजर आ रहे थे। वायरल होने के बाद मीरगंज थाने में कांड 247/26 दर्ज किया गया। इसी मामले में अनंत सिंह और गुंजन सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

Share This Article