बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 डीएसपी और एसडीपीओ इधर से उधर

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत बिहार पुलिस सेवा के 22 डीएसपी का स्थानांतरण कर दिया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

22 डीएसपी और एसडीपीओ का तबादला

बिहार पुलिस सेवा के 22 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) का तबादला किया है। दानापुर, पटना सिटी, मसौढ़ी, बिहारशरीफ और छपरा सदर समेत एक दर्जन अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है।

शिव शंकर कुमार को पटना सिटी के एसडीपीओ

अधिसूचना के अनुसार, अजीत कुमार को दानापुर का एसडीपीओ-1 बनाया गया है। रमेश कुमार को रामनगर (बगहा), शिव शंकर कुमार को पटना सिटी, सुनील कुमार सिंह को हिलसा (नालंदा), सत्यकाम को डेहरी (रोहतास), राघव दयाल को मसौढ़ी (पटना) तथा अमरनाथ को बिहारशरीफ (नालंदा) के एसडीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रागिनी कुमारी बनीं एटीएस पटना की डीएसपी

इसी तरह सुनील कुमार सिंह (गोपालगंज) को एसडीपीओ-1, कन्हैया कुमार (जमुई) को एसडीपीओ, पीरो (भोजपुर) बनाया गया है। चंदन कुमार ठाकुर (मधुबनी) को एसडीपीओ, गोगरी (खगड़िया) की जिम्मेदारी मिली है। रागिनी कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), बिहार, पटना बनाया गया है।  

मिथिलेश तिवारी को पटना में एसटीएम की जिम्मेदारी

इसके अलावा वर्ष 2024 बैच के सीधे नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक खालिद हयात को साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई, राजन कुमार तथा मिथिलेश कुमार तिवारी को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), बिहार पटना में पदस्थापित किया गया है। आशीष राज को डीएसपी (साइबर क्राइम), मधेपुरा तथा कनिष्क श्रीवास्तव को डीएसपी (साइबर क्राइम), पूर्णिया बनाया गया है। अविनाश कुमार कश्यप को डीएसपी (यातायात), औरंगाबाद तथा राज कुमार-2 को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी), पटना में पदस्थापित किया गया है।

Share This Article