‘भाजपा में दादागिरी और स्वार्थ की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं’: पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी

KK Sagar
2 Min Read

जनता मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का संदेश, सोनाली गिरि को सौंपी नई संगठनात्मक जिम्मेदारी

पांडवेश्वर: हरिपुर के खुटाडीह कोलियरी में आयोजित भाजपा के जनता मिलन कार्यक्रम में पांडवेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और विकास की राजनीति करने वाला संगठन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी में दादागिरी, अवैध कब्जा या निजी स्वार्थ की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है।

विधायक ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि भाजपा का झंडा लेकर गलत गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की सेवा का माध्यम है, न कि कमाई का साधन।

कार्यक्रम के दौरान विधायक जितेंद्र तिवारी ने भाजपा नेत्री सोनाली गिरि को खुटाडीह कोलियरी क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों के समन्वय, जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और जनता के बीच पार्टी की सकारात्मक छवि को मजबूत करने का आह्वान किया।

जनता मिलन कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, महिला एवं युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....