KTPS बांझेडीह में सनसनी: दो दिनों से लापता महिला कुक का मिला शव, हत्या कर झाड़ियों में फेंकने की आशंका

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: केटीपीएस बांझेडीह पावर प्लांट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां की झाड़ियों से एक महिला का लावारिस शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान चंदवारा प्रखंड के काको गांव की रहने वाली बिंदु देवी के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता थी। शव की हालत और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंका गया है।

20 दिन पहले ही शुरू किया था काम, तीन बच्चों की थी जिम्मेदारी
​जानकारी के मुताबिक बिंदु देवी का ससुराल हजारीबाग जिले के चौपारण (दैहर गांव) में था। पति के निधन के बाद वे पिछले चार सालों से अपने मायके काको गांव में रहकर अपने दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए उन्होंने करीब 20 दिन पहले ही बांझेडीह पावर प्लांट में बतौर रसोइया का काम करना शुरू किया था। वह रोज की तरह ड्यूटी खत्म करके घर लौट आती थीं, लेकिन बीते दो दिनों से वह काम पर जाने के बाद अचानक गायब हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मजदूरों ने दी पुलिस को सूचना
​मृतका के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि बिंदु देवी के घर न लौटने पर परिजनों ने हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहाँ खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को जब पावर प्लांट के मजदूर परिसर की तरफ गए, तो झाड़ियों में शव देखकर उनके होश उड़ गए। मजदूरों ने तुरंत इसकी जानकारी चंदवारा थाना पुलिस को दी।

जांच के मुख्य बिंदु जिस पर पुलिस की नज़र
लास्ट सीन : ड्यूटी के आखिरी दिन महिला किससे मिली थीं और प्लांट के अंदर या बाहर किन लोगों से उनकी बातचीत हुई थी?
CCTV फुटेज: पावर प्लांट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की खंगाल।
प्लांट का सिक्योरिटी एंगल: सुरक्षा घेरे वाले पावर प्लांट परिसर के अंदर शव का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Share This Article