जमशेदपुर वालों ध्यान दें: 26 और 27 जुलाई को आपके पोलिंग बूथ पर लगेगा खास कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़ा काम चुटकियों में निपटाएं

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र में रहते हैं और अपने वोटर आईडी या वोटर लिस्ट से जुड़े फॉर्म भरने को लेकर परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत आगामी 26 और 27 जुलाई को जिले के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि इन दो दिनों में शहरवासी अपने नजदीकी बूथ पर जाकर फॉर्म भरने, उसे जमा करने और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को बिना किसी परेशानी के पूरा करा सकते हैं।

कैंप का समय और कौन-कौन करेगा आपकी मदद?
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।
हेल्प डेस्क: बूथों पर BLO (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर, वॉलिंटियर्स, SHG और CRP मौजूद रहेंगे, जो आपको फॉर्म भरने से लेकर डॉक्यूमेंट्स जमा करने तक में पूरा सहयोग देंगे।

आपके इलाके में कहां लगेगा कैंप? देखें सूची
​46- पोटका: जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत बूथ संख्या 1 से 104 तक।
​47- जुगसलाई
​जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र: बूथ संख्या 156 से 203 तक।
​जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र: बूथ संख्या 204 से 381 तक।
​48- जमशेदपुर पूर्वी: विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र।
​49- जमशेदपुर पश्चिमी: विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र।

जिला प्रशासन की अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस दो दिवसीय विशेष कैंप का लाभ उठाएं। अपने संबंधित मतदान केंद्र पर समय से पहुंचकर गणना प्रपत्र जमा करें और मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Share This Article