डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप इस महीने के अंत में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जुलाई के आखिरी हफ्ते में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने कुर्ला एक्सप्रेस और हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट जैसी 5 लोकप्रिय ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। रेलवे का मकसद यात्रियों को आसानी से कन्फर्म सीट उपलब्ध कराना और उनके सफर को आरामदायक बनाना है। यह विशेष सुविधा 25 से 31 जुलाई के बीच लागू रहेगी।
जानिए किस ट्रेन में कौन-सा डिब्बा जुड़ेगा
शालिमार-एलटीटी कुर्ला एक्सप्रेस (18030)
25 से 31 जुलाई के दौरान इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर डिब्बा अतिरिक्त जोड़ा जाएगा।
हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12837)
पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए 25 से 31 जुलाई तक इस ट्रेन में 1 अतिरिक्त स्लीपर डिब्बा लगाया जा रहा है।
शालिमार-चार्लापल्ली ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस (18045)
इस ट्रेन में 25 से 31 जुलाई तक 1 एक्स्ट्रा थर्ड एसी कोच की सुविधा मिलेगी।
रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (18603)
यह ट्रेन 25, 28 और 30 जुलाई को 1 अतिरिक्त स्लीपर डिब्बे के साथ पटरी पर दौड़ेगी।
सांतरागाछी-यलहंका एक्सप्रेस (18063)
30 जुलाई को सफर करने वाले यात्रियों के लिए इस ट्रेन में 1 अतिरिक्त थर्ड एसी डिब्बा जोड़ा जाएगा।

