जमशेदपुर के पास जमीन खरीदने की सोच रहे हैं? 1 अगस्त से पहले जान लें यह नई गाइडलाइन

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों में जमीन, प्लॉट या फ्लैट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। आगामी 1 अगस्त से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनों की रजिस्ट्री महंगी होने जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर रजिस्ट्री दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है और इसका फाइनल नोटिफिकेशन 30 या 31 जुलाई को जारी किया जा सकता है।

किस आधार पर बढ़ेंगी दरें? (10% से 20% तक का इजाफा)
​प्रशासन ने जमीनों की बिक्री की फ्रीक्वेंसी के आधार पर बढ़ोतरी की दरें तय की हैं।
10% की बढ़ोतरी: उन गांवों में जहां बहुत कम या सामान्य रजिस्ट्री हुई है।
15% की बढ़ोतरी: मध्यम स्तर पर खरीद-बिक्री वाले इलाकों में।
20% की बढ़ोतरी: जहां सबसे ज्यादा जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री दर्ज की गई है।

शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत
​जमशेदपुर के रजिस्ट्रार उज्ज्वल मिंज के अनुसार यह रेट रिवाइज केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किया गया है। फिलहाल शहरी क्षेत्रों में रजिस्ट्री की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, वहां अगली बढ़ोतरी अगले साल संभावित है।

अंचलवार प्रमुख रेट्स (रुपये प्रति डिसमिल)
​विभिन्न अंचलों के गांवों में लागू होने वाली नई दरों और ग्रोथ का विवरण
मानगो अंचल (नई रेट्स):
​बाघडीह: ग्रॉथ 15.18% | आवासीय: ₹17,300 | कॉमर्शियल: ₹25,950
​छोटाबांकी: ग्रॉथ 11.97% | आवासीय: ₹40,000 | कॉमर्शियल: ₹60,000
पोटका अंचल:
​गोपालपुर: ग्रॉथ 12.69% | नई रेट: ₹3,960 | आवासीय: ₹7,920 | कॉमर्शियल: ₹11,880
​हल्दीपोखर: ग्रॉथ 13.17% | नई रेट: ₹5,860 | आवासीय: ₹11,720 | कॉमर्शियल: ₹17,580
​छोटाहरियान: ग्रॉथ 19.53% | नई रेट: ₹7,620 | आवासीय: ₹15,240 | कॉमर्शियल: ₹22,860

बहरागोड़ा अंचल (ग्रोथ %):
​आड़ा: 16.60% (पुरानी रेट: ₹2,144)
​गाड़ीसोल: 12.30% (पुरानी रेट: ₹2,329)
​पाथरा: 18.82% (पुरानी रेट: ₹2,630)

चाकुलिया अंचल (ग्रोथ %):
​डाकुई: 11.99% | काला पत्थर: 13.01%

घाटशिला, धालभूमगढ़ व अन्य अंचल:
​घाटशिला (बोधपुर): 13.48% (पुरानी रेट: ₹2,132)
​घाटशिला (मकराकालापाथर): 19.59% (पुरानी रेट: ₹1,730)
​धालभूमगढ़ (जगन्नाथपुर): 17.13% (पुरानी रेट: ₹6,815)
​गुड़ाबांधा (जामबोनी): 20.00% (पुरानी रेट: ₹2,381)

अगर आप 1 अगस्त से पहले जमीन या प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराते हैं, तो आप 10% से 20% तक की अतिरिक्त सरकारी फीस और टैक्स से बच सकते हैं।

Share This Article