भरत तिवारी की मां को प्रशांत किशोर ने प्रचार के लिए बुलाया? जन सुराज ने आरोपों को बताया निराधार

Neelam
By Neelam
2 Min Read

भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। इस बार विवाद की वजह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भरत भूषण तिवारी की मां को लेकर जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रशांत किशोर पर ओछी राजनीति करने का आरोप

भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पटना पहुंचे उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद और स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। भरत तिवारी मामले का ज़िक्र करते हुए भरत तिवारी ने प्रशांत किशोर पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए पीड़ित परिवार के दर्द का फायदा उठाना शर्मनाक है।

न्याय के नाम पर पीड़ित परिवार को बरगलाने का आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि एनकाउंटर मामले में न्याय दिलाने के नाम पर प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी की मां आशा देवी को बरगलाया। मनोज तिवारी के मुताबिक, भरत तिवारी की मां आशा देवी ने उन्हें बताया कि प्रशांत किशोर ने 15 दिन में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन इसके बदले पीके ने उनके सामने एक शर्त रख दी थी। शर्त थी कि भरत तिवारी की मां को बांकीपुर में उनके लिए प्रचार करें। भरत तिवारी के परिवार ने इसके लिए इनकार कर दिया था।

मनोज तिवारी ने भरत तिवारी की मां को सीएम से मिलवाया

बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भरत तिवारी की मां और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच मुलाकात करवाई थी। प्रशांत किशोर के रवैये पर सवाल उठाते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत संबंधित एसडीएम को मुख्यालय से अटैच कर दिया और जिस डीएसपी को लेकर विवाद हो रहा था, उसे वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया।

Share This Article