डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में टाटानगर, आसनसोल या आद्रा रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी, सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा रोलिंग ब्लॉक लेकर मरम्मत व विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस जरूरी रखरखाव के कारण 28 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045): 30 और 31 जुलाई।
आद्रा-खानपुर-आद्रा मेमू (68090/68089): 28, 31 जुलाई और 2 अगस्त।
टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 28, 29 जुलाई और 1, 3 अगस्त।
आद्रा-पुरुलिया-झारग्राम मेमू: 28, 30 जुलाई और 2 अगस्त।
आंशिक रूप से समाप्त व प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
टाटानगर-आसनसोल-बर्द्धमान मेमू (68056/68060): 31 जुलाई को आद्रा में ही समाप्त होगी और वहीं से वापस शुरू होगी (आद्रा-आसनसोल खंड में सेवा रद्द रहेगी)।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 29 जुलाई, 1 व 3 अगस्त को आद्रा में ही समाप्त/प्रारंभ होगी।
चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू (18116/18115): 28, 31 जुलाई और 2 अगस्त को महुदा स्टेशन पर ही समाप्त व शुरू होगी (महुदा-गोमो खंड में रद्द)।
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 30 जुलाई को आद्रा तक ही चलेगी।
आसनसोल-बरामभ मेमू (68060): 28, 29 जुलाई, 1 व 2 अगस्त को आद्रा से चलेगी।
आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055): 28, 29 जुलाई और 1 व 2 अगस्त को आद्रा में ही समाप्त होगी।
आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078): 2 अगस्त को प्रभावित।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593): 30 जुलाई को प्रभावित।
री-शेड्यूल ट्रेनें
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035): 30 व 31 जुलाई को खड़गपुर से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से खुलेगी।
हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036): 28 जुलाई को हटिया से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601): 30 जुलाई और 2 अगस्त को टाटानगर से तय समय से 1 घंटे की देरी से खुलेगी।

