पलामू: आधी रात पकड़ा गया बालू लदा ट्रैक्टर, NGT की रोक के बावजूद जारी है अवैध परिवहन

KK Sagar
2 Min Read

महूलिया गांव में अंचलाधिकारी पाटन और नावा जयपुर थाना प्रभारी की कार्रवाई, प्रतिबंध के बावजूद अवैध परिवहन पर उठे सवाल

पलामू: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की रोक के बावजूद पलामू जिले में अवैध बालू परिवहन थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार (30 जुलाई) की देर रात करीब 12:10 बजे नावा जयपुर थाना क्षेत्र के महूलिया गांव में अंचलाधिकारी पाटन एवं नावा जयपुर थाना प्रभारी ने अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को रास्ते में पकड़ लिया गया। प्रशासन ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

NGT प्रभावी जोन में बालू लदे ट्रैक्टर का पकड़ा जाना इस बात की ओर संकेत करता है कि प्रतिबंध के बावजूद जिले में चोरी-छिपे अवैध बालू का परिवहन जारी है। यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर इस अवैध कारोबार के संचालन में किसकी मिलीभगत है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

छापेमारी में बालू लदे ट्रैक्टर का पकड़ा जाना इस बात का भी संकेत है कि जिले में अवैध बालू परिवहन पूरी तरह थमा नहीं है। ऐसे में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा पूरे नेटवर्क की जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....