बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। प्रशांत किशोर ने एक बार भी अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। शुरुआती रुझानों में जन सुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर कुल 31 राउंड की गिनती होनी है। प्रशांत किशोर राउंड दर राउंड बीजेपी उम्मीदवार को पछाड़ते हुए आगे निकलते जा रहे हैं।
11 हजार से अधिक वोटों के साथ पीके की बढ़त
कुल 31 राउंड में से 11 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। 21 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 42,169 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। उनका लीड 11,893 वोट का हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार 30,276 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी 10,309 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर कायम हैं। बाकी प्रत्याशियों में मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव (657), तनवीर आलम (614) और प्रदीप कुमार (508) काफी पीछे चल रहे हैं। कुल 31 राउंड में से अभी 21 राउंड की गिनती हो चुकी है।
बीजेपी ऑफिस में पसरा सन्नाटा
प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार के मतों का अंतर बढ़ाने के बाद से भाजपा के प्रदेश कार्यालय में धीरे-धीरे सन्नाटा पसरने लगा है। जहां पहले लड्डू तैयार किए जा रहे थे, वहं सन्नाटा छा गया है। पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर भाजपा का किला भेदने में कामयाब होते दिख रहे हैं। बीजेपी के 31 साल पुरानी सीट छीनने में प्रशांत किशोर सफल होते दिख रहे हैं।

