गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा बुधवार की सुबह सिटी पब्लिक स्कूल से माडनपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर हुआ। पुलिस के अनुसार, फोरलेन पर गलत लेन में जाने के कारण दुर्घटना हुई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।
वाहन चालक मौके से फरार, बाइक जब्त
हादसे के बाद संबंधित वाहन का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी।
परिजनों को दी गयी सूचना, जांच में जुटी पुलिस
शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

