पलामू – प्रखंड, अंचल और थाना स्तर की समस्याओं को ग्रामीणों ने प्रमुखता से उठाया, भाषा से जुड़ी परेशानियां भी सामने आईं

KK Sagar
2 Min Read

पंचायत परामर्श यात्रा में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, पड़वा की सात पंचायतों में सुनी गईं जनसमस्याएं : के.एन. त्रिपाठी

पड़वा। पंचायत परामर्श यात्रा के क्रम में आज पड़वा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा किया गया। इस दौरान छेछौरी, पतरा, मुरमा, पड़वा, लोहड़ा, गाड़ीखास एवं कजरी पंचायतों में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना गया।

परामर्श के दौरान ग्रामीणों ने विशेष रूप से प्रखंड, अंचल एवं थाना स्तर पर होने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों ने बताया कि कई मामलों में आवेदन, प्रमाण-पत्र, भूमि एवं राजस्व संबंधी कार्य, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा थाना स्तर की शिकायतों के समाधान के लिए उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें संबंधित कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

बैठक के दौरान भाषा से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा भी सामने आया। ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय परिस्थितियों और समस्याओं को सामने रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर उनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

पंचायत परामर्श यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की वास्तविक समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों की आवाज को संगठित करना और उनकी समस्याओं को संबंधित प्रशासनिक स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....