बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव

Reena Sharma
2 Min Read

चिरकुंडा: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर नदी में शनिवार को नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, चिरकुंडा शांति नगर 3 नंबर चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का पुत्र सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ बराकर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

छोटे भाई ने शोर मचाया और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचे और सनोज की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी।

Advertisement

बताया गया कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके अलावा एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बराकर नदी में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share This Article