अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रांची में श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा नेताओं ने किया नमन

Reena Sharma
1 Min Read

रांची: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को रांची में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नए विधानसभा परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची की महापौर रौशनी खालको, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का राजनीतिक जीवन, विचार और राष्ट्रसेवा की भावना देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

Share This Article