BUHS Result पर छात्रों का फूटा गुस्सा, B.Pharm और B.Sc Nursing में 90% तक फेल होने का दावा

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (BUHS), पटना के हालिया परीक्षा परिणामों को लेकर बी.फार्मा और बीएससी नर्सिंग के छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। छात्रों का दावा है कि जारी रिजल्ट में लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया है। इसे लेकर पटना, समस्तीपुर, रोहतास और जहानाबाद समेत कई जिलों में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि एडमिशन के समय कॉलेज प्रबंधन की ओर से परीक्षा और सेंटर ‘मैनेज’ होने की बात कही गई थी, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के कारण बड़ी संख्या में छात्र फेल हो गए। छात्रों के अनुसार, कुछ संस्थानों में 50 प्रतिशत, जबकि कुछ में 80 से 90 प्रतिशत तक विद्यार्थी फेल हुए हैं। छात्रों का यह भी आरोप है कि परीक्षा पास कराने के नाम पर कॉलेजों द्वारा पहले ही 8000 रुपये लिए गए थे और पास होने की गारंटी दी गई थी।

छात्रों ने संस्थानों में योग्य शिक्षकों और पर्याप्त सुविधाओं की कमी के साथ-साथ सत्र के काफी पीछे चलने को भी समस्या बताया है। कुछ छात्रों का कहना है कि कई पेज लिखने के बावजूद उन्हें 3, 4, 5 और 9 जैसे बेहद कम अंक दिए गए हैं। ऐसे में छात्र उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष दोबारा जांच और रिजल्ट की समीक्षा की मांग कर रहे हैं। कॉपी देखने के लिए BUHS में कई छात्रों ने फॉर्म भी भरा है।

BUHS के एग्जाम कंट्रोलर ने कहा कि पहले क्या होता था, इससे उन्हें मतलब नहीं है। अब परीक्षा काफी सख्ती से होती है। जिन छात्रों को अपने रिजल्ट पर संदेह है, वे ⁰। हालांकि, छात्रों द्वारा सेंटर मैनेज करने और पास कराने के नाम पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। संस्थान और विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन ने परीक्षा परिणाम और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Share This Article