​छात्रों के लिए गुड न्यूज! IGNOU एडमिशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, देर न करें

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप किसी कारणवश अब तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के किसी कोर्स में दाखिला नहीं ले पाए हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। इग्नू ने अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। जो छात्र नौकरी, पारिवारिक जिम्मेदारियों या अन्य वजहों से रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए यह अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है।

इन कोर्सेज में ले सकते हैं दाखिला
​स्नातक, ​स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, ​सर्टिफिकेट

को-ऑपरेटिव कॉलेज केंद्र (0502) पर मिल रही हेल्प डेस्क की सुविधा
​विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज स्थित इग्नू स्टडी सेंटर (कोड: 0502) में विशेष मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। यहां छात्रों को कोर्स चुनने से लेकर फॉर्म भरने, स्टडी मटीरियल, असाइनमेंट जमा करने और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह दी जा रही हैं।

सेंटर जाने का समय और संपर्क विवरण
​सोमवार से शनिवार: शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
​रविवार: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
​सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक कुमार रवानी ने बताया कि इग्नू डिस्टेंस लर्निंग के जरिए वर्किंग प्रोफेशनल्स, गृहिणियों और दूर-दराज के छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे आखिरी दिन की हड़बड़ी से बचने के लिए समय रहते अपना ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पूरा कर लें। गाइडेंस टीम में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मो. इरशाद खान, स्वरूप कुमार मिश्रा समेत चंदन कुमार, बिहारी झा और संजय यादव जैसी सपोर्ट टीम सेंटर पर सहायता के लिए मौजूद है।

Share This Article