पलामू में चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी पकड़, 121 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

Reena Sharma
1 Min Read

चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगा गांजा
पलामू पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतबरवा थाना क्षेत्र में 121 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने उड़ीसा से हरिहरगंज ले जाए जा रहे गांजे के साथ सनोज कुमार यादव और शंभू कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।

कार और मोबाइल समेत सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 121 किलो गांजा, स्विफ्ट डिजायर कार, दो नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पलामू एसपी कपिल चौधरी के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

ड्राइवर और CSP संचालक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सनोज कुमार यादव कार चालक है, जबकि शंभू कुमार यादव लेस्लीगंज में बैंक ऑफ इंडिया का CSP संचालक बताया गया है। दोनों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article