गुप्त सूचना पर खोलाही टोला में छापेमारी
साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवड़िया स्थित खोलाही टोला में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर छापेमारी की। कार्रवाई में करीब 52 वर्षीय शेख अली शेख को गिरफ्तार किया गया।
69.24 ग्राम MDMA जैसा पदार्थ बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के घर से प्लास्टिक सहित 69.24 ग्राम सफेद रंग का MDMA जैसा कथित पदार्थ और 9.06 ग्राम अन्य संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा 60 छोटे पैकेट, डिजिटल तराजू और पैकेजिंग प्लास्टिक भी मिला।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
राजमहल थाना कांड संख्या 293/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21/27 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपी को 29 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

