डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पर्व बेहद हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। शहर के साकची, बिष्टुपुर, टिनप्लेट, सोनारी, कदमा और टेल्को समेत विभिन्न क्षेत्रों में जन्माष्टमी की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। हर तरफ ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘नंद के आनंद भयो, जय कनक लाल की’ के जयकारों से पूरा शहर गूंज रहा है।

मंदिरों और घरों में हुई विशेष सजावट
जन्माष्टमी को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों और घरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से भव्य रूप से सजाया गया था। आज सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में हर कोई झूमता नजर आ रहा है। भजन-कीर्तन किया जा रहा है। रात के बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भोग लगाकर लोगों के बीच प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
नन्हें कान्हा और राधा-कृष्ण की झांकियों ने खींचा ध्यान
इस पावन अवसर पर शहर के विभिन्न आयोजनों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण और बाल गोपाल का रूप धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इनमें पारंपरिक वेशभूषा में सजे एक नन्हें कान्हा ने अपनी मासूमियत और अद्भुत रूप से उपस्थित सभी दर्शकों और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
भक्तिमय हुआ माहौल, भजनों पर झूमे भक्त
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। स्थानीय मंदिरों और मंडलों में पारंपरिक कीर्तन और भक्ति भजनों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल, मंजीरों और मृदंग की थाप पर श्रद्धालुओं ने झूमते-गाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद ले रहे है और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है।


