धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल! 16 अफसरों का ट्रांसफर, बदली तैनाती

Reena Sharma
2 Min Read

पुलिस विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विधि-व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से 16 पुलिस अधिकारियों (पुलिस निरीक्षकों) के तबादले और पदस्थापना की सूची जारी की है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और अंचल निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को साइबर थाना, कोर्ट सुरक्षा और अभियोजन कोषांग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

झरिया-केंद्रुआडीह से टुंडी-कोर्ट सुरक्षा तक बदलाव

शशि रंजन कुमार को झरिया थाना से केंद्रुआडीह थाना, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी।
प्रमोद पांडेय को केंद्रुआडीह थाना से झरिया थाना, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी।
साजिद हुसैन को टुंडी अंचल से साइबर थाना, पुलिस निरीक्षक।
वकार हुसैन को पुटकी से टुंडी अंचल, पुलिस निरीक्षक।
जय प्रकाश महतो को केंद्रुआडीह अंचल से कोर्ट सुरक्षा प्रभारी।
राय सौमित्र पंकज भूषण को साइबर थाना से केंद्रुआडीह अंचल, पुलिस निरीक्षक।
राम जी राय को साइबर थाना से टुंडी थाना, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी।
फागु होरो को चिरकुंडा अंचल से अभियोजन कोषांग प्रभारी।

चिरकुंडा-जोरापोखर से पुटकी तक नई तैनाती

संजय कुमार को कोर्ट सुरक्षा से चिरकुंडा अंचल, पुलिस निरीक्षक।
अनिल कु० शर्मा को जोरापोखर अंचल से साइबर थाना, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी।
बबलू कुमार को साइबर थाना से जोरापोखर अंचल, पुलिस निरीक्षक।
मुकेश चौधरी को अभियोजन कोषांग से पुटकी, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी।

Advertisement

टुंडी, सरायढेला, चिरकुंडा और तिसरा से साइबर थाना

उमा शंकरकोटुंडी थाना से साइबर थाना।
सदानन्द सिंह को सरायढेला थाना से साइबर थाना।
अर्जुन कु० सिंह को चिरकुंडा थाना से साइबर थाना।
प्रभात रंजन राय को तिसरा थाना से साइबर थाना।

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

 

Share This Article