धनबाद में PM मोदी के जन्मदिन पर विधायक राज सिन्हा ने बांटे दीये, 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच दीये बांटे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग दीया जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देंगे। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान

राज सिन्हा ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवान विश्वकर्मा का जन्मदिन है। इसी दिन से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाएगी।

रक्तदान और आशीर्वाद का दीया

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत रक्तदान शिविर से होगी। शाम में आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। राज सिन्हा ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने वाले प्रधानमंत्री के सम्मान और दीर्घायु के लिए यह दीया जलाया जाएगा।

Advertisement

योजनाओं से गरीबों को मिल रही मदद

राज सिन्हा ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना से घर और आरोग्यम योजना के तहत गरीबों को इलाज की सुविधा मिल रही है।

UPI सरचार्ज पर भी दिया जवाब

UPI ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज के सवाल पर राज सिन्हा ने कहा कि 2000 रुपये तक कोई सरचार्ज नहीं है और पर्सन टू पर्सन ट्रांजेक्शन पर भी कोई चार्ज नहीं है। उनके अनुसार 76 प्रतिशत UPI ट्रांजेक्शन पर्सन टू पर्सन होते हैं, जबकि करीब 21 प्रतिशत पर्सन टू मर्चेंट। उन्होंने कहा कि UPI के जरिए रात में भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं और बैंक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ता।

Share This Article