मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के लोअर करमटोली स्थित पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
परिजनों को बंधाया ढांढस
मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
सार्वजनिक जीवन के योगदान को किया याद
हेमंत सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान का सार्वजनिक जीवन में योगदान और जनता के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई।
निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रांची के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। विगत शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

