देवघर में 4-स्टार होटल परिसर में खुला CITHM, युवाओं को मिलेगी लाइव ट्रेनिंग

Reena Sharma
2 Min Read

देवघर में हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए CITHM की शुरुआत हुई है। चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट 4-स्टार होटल परिसर में संचालित होगा, जहां पढ़ाई के साथ छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलेगी।

लुईस मरांडी ने बताया बड़ा अवसर

पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि संस्थान खुलने से संताल परगना के युवाओं को अपने क्षेत्र में होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म की शिक्षा का अवसर मिलेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी लाभ मिल सकेगा।

होटल के अलग-अलग विभागों में ट्रेनिंग

छात्रों को हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस, रिसेप्शन, रेस्टोरेंट, फूड एंड बेवरेज और बैंक्वेटिंग जैसे विभागों में लाइव प्रैक्टिकल एक्सपोजर दिया जाएगा। संस्थान के प्रतिनिधि ने इसे झारखंड में अपनी तरह की पहली पहल बताया।

Advertisement

लिंग्याज यूनिवर्सिटी से संबद्ध

संस्थान प्रबंधन के अनुसार CITHM लिंग्याज यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

किफायती फीस रखने का लक्ष्य

संस्थान की फीस को अन्य संस्थानों की तुलना में किफायती रखने का लक्ष्य बताया गया है, ताकि आर्थिक कारणों से विद्यार्थी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर बनाने से वंचित न हों।

दुमका-जामताड़ा तक विस्तार की योजना

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए भविष्य में दुमका, जामताड़ा और गिरिडीह में भी विस्तार की योजना बताई गई है।

Share This Article