धनबाद में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाया। सिटी सेंटर के पास ट्रैफिक DSP के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइव और ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच की गई। अभियान में करीब आधा दर्जन चालक ड्रंक एंड ड्राइव में पकड़े गए, जबकि कुल 18 वाहन जब्त किए गए।
ड्रंक एंड ड्राइव में आधा दर्जन चालक पकड़े गए
सिटी सेंटर के पास जांच के दौरान करीब आधा दर्जन वाहन चालक शराब के नशे में पकड़े गए। वहीं, ब्लैक फिल्म लगे एक वाहन पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।
नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई
ट्रैफिक DSP ने बताया कि नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
जागरूकता के बाद भी क्यों नहीं सुधर रहे लोग?
धनबाद में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ लगातार अभियान और कार्रवाई के बावजूद मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जागरूकता और जुर्माने के बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने से क्यों बच रहे हैं।

