पांच गोलियों की गूंज से थर्राया पटना: पार्षद पति अनिल यादव पर जानलेवा हमला

Reena Sharma
2 Min Read

पटना। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चक्रम इलाके में बाइक सवार तीन अपराधियों ने पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मंसूरी सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में हुई वारदात में उन्हें पांच गोलियां लगीं। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

बेसमेंट में घुसकर की फायरिंग

बताया गया कि अनिल यादव समर्थकों के साथ बेसमेंट में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और दो पिस्टल से गोलियां चलाने लगे। गोली लगने से अनिल यादव मौके पर गिर पड़े।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना पर टीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अपार्टमेंट और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

Advertisement

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल अनिल यादव को पहले बोरिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो गोलियां निकाली गईं। बाद में उन्हें कंकड़बाग के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी पत्नी ज्ञानवंती देवी वार्ड नंबर 24 की पार्षद हैं।

अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर और तेजस्वी

घटना के बाद प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे। तेजस्वी यादव ने घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कानून-व्यवस्था पर निशाना साधा।

Share This Article