बंद स्कूल-आंगनबाड़ी देख डीसी नाराज, कार्रवाई का दिया निर्देश

Reena Sharma
1 Min Read

हजारीबाग। उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को वन्यजीव अभ्यारण्य के राजडेरवा क्षेत्र का निरीक्षण किया। कैले गांव में ग्रामीणों से खेती-किसानी, पशुपालन और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान बंद आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल देखकर नाराजगी जताई।

बंद मिले स्कूल और आंगनबाड़ी

गोबरबंदा पंचायत का नर्सरी आंगनबाड़ी केंद्र, कैले और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंद मिले। डीसी ने आंगनबाड़ी सेविका से स्पष्टीकरण और संबंधित शिक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया।

पेयजल समस्या दूर करने का निर्देश

नल-जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की समस्या पर डीसी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को मुखिया से समन्वय कर जल्द समाधान कराने को कहा।

Advertisement

पर्यटन संभावनाओं का लिया जायजा

डीसी ने राजडेरवा गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर क्षेत्र की प्राकृतिक और पर्यटन संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने आसपास के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

नियमित संचालन पर प्रशासन सख्त

डीसी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी संस्थानों का नियमित संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है।

Share This Article