29 सितंबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के 13वें दिन धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय और शौचालयों की आधुनिक उपकरणों व कीटाणुनाशकों से गहन सफाई की गई।
यात्रियों को किया जागरूक
यात्रियों और स्टेशन परिसर में कार्यरत दुकानदारों को कचरे के उचित निपटान तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व की जानकारी दी गई।
डस्टबिन के उपयोग की अपील
बैनर और पोस्टरों के माध्यम से यात्रियों से डस्टबिन का सही उपयोग करने और इधर-उधर कचरा नहीं फेंकने की अपील की गई।
प्लास्टिक-मुक्त परिसर पर जोर
स्वच्छता अभियान के दौरान स्टेशन परिसर को प्लास्टिक-मुक्त रखने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया।

