हजारीबाग के फॉरेस्ट कॉलोनी में गांधी जयंती के अवसर पर कमांडो सिक्योरिटी की ओर से ‘अपना मोहल्ला सबसे साफ’ अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व संचालक टुनटुन सिंह ने किया।
नया बस स्टैंड से शुरू हुआ अभियान
मोहल्लेवासियों और कमांडो सिक्योरिटी के कर्मियों ने नया बस स्टैंड के पास से सफाई शुरू की। झाड़ू और सफाई मशीन की मदद से सड़क किनारे की घास, झाड़ियां और गंदगी हटाई गई।
तीन घंटे तक चला सफाई अभियान
करीब तीन घंटे चले अभियान में 100 से अधिक कर्मियों ने फॉरेस्ट कॉलोनी से हूरहूरू दुर्गा मंडप तक सड़क के दोनों ओर सफाई की और कचरे को डस्टबिन में डाला।
स्वच्छता के प्रति लोगों को किया प्रेरित
टुनटुन सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।
पहले भी चलाए जा चुके हैं अभियान
कमांडो सिक्योरिटी की ओर से इससे पहले झील, कोलंबस स्टेडियम सहित अन्य स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है।
स्थानीय लोगों ने भी लिया हिस्सा
अभियान में वार्ड कमिश्नर विकाश यादव, दीपक सिंह, विशाल बाल्मीकि, गुड्डू सिंह, धीरज सिंह समेत अन्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

