धनबाद। धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीआईटी) में 5 झारखंड बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) के दौरान मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। NCC कैडेटों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर सामुदायिक सेवा और नागरिक कर्तव्य की मिसाल पेश की।
कैडेटों ने दिखाया सेवा भाव
कैंप कमांडेंट कर्नल अनिमेष झा ने कैडेटों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका निस्वार्थ योगदान NCC के एकता और अनुशासन के मूल्यों को दर्शाता है।
नेतृत्व टीम ने संभाली जिम्मेदारी
शिविर का संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर सीमा जयसवाल और कैंप एडजुटेंट सूबेदार राजेंद्र प्रसाद सैनी की निगरानी में हुआ।
पीएमसीएच की टीम ने की जांच
रक्तदान से पहले सभी दाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई। पीएमसीएच धनबाद की विशेषज्ञ मेडिकल टीम और नर्सिंग सहायक नरेंद्र कुमार ने स्क्रीनिंग व रक्त संग्रह की प्रक्रिया संभाली।
सुरक्षा मानकों का रखा गया ध्यान
पूरे रक्तदान अभियान के दौरान चिकित्सा सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि सभी दाताओं से सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया जा सके।

