गया के मेन थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा स्थित मांझी टोला में शराब माफिया को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला किया गया। पुलिस ने भोला मांझी के घर छापेमारी कर शराब बरामद की और उसे गिरफ्तार किया, लेकिन इसी दौरान महिलाओं ने रोड़ेबाजी कर उसे छुड़ा लिया।
शराब बरामदगी के बाद हुआ हमला
पुलिस को सूचना मिली थी कि भोला मांझी के घर पर शराब बनाई जा रही है। छापेमारी के दौरान शराब बरामद हुई और भोला मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे थाने ले जाने के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया।
SI समेत पांच पुलिसकर्मी घायल
रोड़ेबाजी में एक एसआई समेत 4 से 5 पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। हमले में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिसकर्मियों ने बताई घटना की पूरी जानकारी
पीड़ित पुलिसकर्मी शंभू कुमार और दीपक राणा ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब बरामद हुई थी। भोला मांझी को गिरफ्तार कर ले जाने के दौरान घर और आसपास की महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
एसएसपी ने गिरफ्तारी का दिया भरोसा
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मेन थाना की एक अधिकारी को मामूली चोट आई है। मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

