बागबेड़ा में इस बार कुछ अलग ही धमाका! ‘बाहुबली-2’ के अंदाज में सजा हंस-जहाज वाला भव्य पंडाल!

Reena Sharma
1 Min Read

जमशेदपुर। लौहनगरी में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। बागबेड़ा स्थित बोल बम दुर्गा पूजा कमेटी ने इस बार फिल्म ‘बाहुबली-2’ के चर्चित हंस-जहाज की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार कराया है।

हंस-जहाज जैसा भव्य प्रवेश द्वार

बागबेड़ा थाना के पास डीबी रोड पर बने पंडाल में महल की नक्काशी, सुनहरे कलश और सूर्य चक्र बनाए गए हैं। रंग-बिरंगी रोशनी इसकी खूबसूरती बढ़ा रही है।

शुक्रवार शाम होगा उद्घाटन

कमेटी के अनुसार, पंडाल का उद्घाटन शुक्रवार शाम 6 बजे होगा। पोटका विधायक संजीव सरदार फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन करेंगे।

1985 से हो रहा पूजा का आयोजन

बोल बम दुर्गा पूजा कमेटी वर्ष 1985 से लगातार दुर्गा पूजा आयोजित कर रही है। समिति हर साल अनूठी थीम के लिए जानी जाती है।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

कमेटी के पदाधिकारियों ने जमशेदपुर और आसपास के श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर पंडाल देखने और पूजा महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

Share This Article