बिहार में 10 सूत्री मांगों पर छात्रों का हल्लाबोल! मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले अभ्यर्थी, पटना में भारी पुलिस बल तैनात

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिल सकता है। 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार के छात्र और अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च का ऐलान

अभ्यर्थियों ने पटना के गांधी मैदान स्थित गेट नंबर 10 से प्रदर्शन शुरू कर मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने और घेराव करने का ऐलान किया है।

दरोगा भर्ती रद्द करने और बीपीएससी जांच की मांग

छात्रों की प्रमुख मांगों में बिहार पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने, 70वीं बीपीएससी परीक्षा की उच्चस्तरीय जांच कराने, पेपर लीक के आरोपों की जांच और लंबित भर्ती परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने जैसी मांगें शामिल हैं।

प्रदर्शन को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस भी अलर्ट मोड में है। गांधी मैदान से लेकर जेपी गोलंबर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण वाहन और वाटर कैनन भी तैनात किए गए हैं।

जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने की तैयारी

पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारियों को जेपी गोलंबर से आगे बढ़ने से रोका जाए। अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि अब उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि अपनी मांगों पर सरकार से ठोस जवाब चाहिए।

फिलहाल सबकी नजर इस प्रदर्शन पर टिकी है कि अभ्यर्थियों का आंदोलन क्या रूप लेता है और सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

Share This Article