जंगल से हरियाणा तक फैला खैर लकड़ी तस्करी का खेल! पलामू में 10 लाख की लकड़ी से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त, राजस्थान का युवक गिरफ्तार

Reena Sharma
3 Min Read

पलामू। जिले में खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 लाख रुपये की खैर की लकड़ी से लदे 14 चक्का ट्रक को जब्त किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर जोरकट टोल प्लाजा के समीप एनएच-39 पर वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। मामले में राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले शमिम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी कपिल चौधरी ने किया।

गुप्त सूचना पर जोरकट टोल प्लाजा के पास घेराबंदी

पुलिस को खैर की लकड़ी की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। जोरकट टोल प्लाजा के समीप एनएच-39 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।

ट्रक में लदे मिले खैर की लकड़ी के भारी मात्रा में बोटे

तलाशी के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी के बोटे लदे मिले। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

सतबरवा के जंगलों से हरियाणा तक हो रही थी तस्करी

पुलिस के अनुसार, खैर की लकड़ी सतबरवा के जंगलों से काटकर डालटनगंज के रास्ते हरियाणा ले जाई जा रही थी। इस खुलासे के बाद जंगलों से कीमती लकड़ियों की अवैध कटाई और तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

राजस्थान का शमिम गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा

इस मामले में राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले शमिम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कपिल चौधरी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लकड़ी से लदे ट्रक को जब्त किया गया है। अब मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article