झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर खेल का महाकुंभ: जमशेदपुर में 20-21 नवंबर को होगी भगवान बिरसा मुंडा खेल प्रतियोगिता, देखें पूरी डिटेल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर:झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत राज्य की संस्कृति, माटी से जुड़े खेलों और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। पर्यटन, कला, संस्कृति व युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन (खेल शाखा) की ओर से ‘भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण और स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाली यह खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 20 और 21 नवंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से शुरू होगी।

इन खेलों में मचेगी धूम, गुलेल से लेकर फुटबॉल तक का रोमांच
​युवाओं के जोश और पारंपरिक खेलों के उत्सव को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता में कुल 9 अलग-अलग खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इसमें व्यक्तिगत और टीम दोनों तरह की स्पर्धाएं होंगी।
​पारंपरिक व स्वदेशी खेल: गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भारा दौड़ और सेकोर।
​लोकप्रिय खेल: फुटबॉल, तीरंदाजी, वॉलीबॉल और हॉकी।

कौन ले सकता है हिस्सा?
​इस रोमांचक प्रतियोगिता में 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग के सभी इच्छुक बालक और बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी युवाओं और खेल प्रेमियों से बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेने और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।

कहां होंगे मुकाबले?
​प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शहर के चुनिंदा और बेहतरीन खेल परिसरों को चुना गया है।
​1. आर्मरी ग्राउंड
​2. जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
​3. नेवल टाटा हॉकी अकादमी

​यहां करें संपर्क
​अगर आप भी इस प्रतियोगिता से जुड़ी कोई अन्य जानकारी या पंजीकरण संबंधी सहायता चाहते हैं, तो जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक मोबाइल नंबर 7479413570 पर संपर्क कर सकते हैं।झारखंड की माटी और संस्कृति से जुड़े इन पारंपरिक और लोकप्रिय खेलों का हिस्सा बनकर इस स्थापना दिवस को खास बनाएं।

Share This Article