बंगाल के पुरुलिया में दिल दहला देने वाली वारदात: नाटक देखने गई नाबालिग से गैंगरेप, सभी 6 दरिंदे गिरफ्तार

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। काशीपुर थाना क्षेत्र के माजरामुड़ा गांव में एक स्थानीय यात्रा (पारंपरिक नाटक) देखने गई 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ छह युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?
​ जानकारी के अनुसार, पीड़िता बीती रात माजरामुड़ा गांव में आयोजित यात्रा का आनंद लेने गई हुई थी। इसी दौरान उसका एक पूर्व परिचित युवक अपने पांच अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि मौका पाकर इन सभी ने मिलकर किशोरी को सूने इलाके में अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
​घटना के तुरंत बाद डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सीधे काशीपुर थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। उसने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर सभी छह आरोपियों को धर दबोचा।

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम
​पुलिस द्वारा की गई शिनाख्त के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी काशीपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनके नाम है।
​सुदीप मांडी
​राजेश मांडी
​अगुन मांडी
​मेघनाथ मांडी
​सुशांत मांडी
​विनंदा सोरेन

अदालत में पेशी और आगे की कार्रवाई
​पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रघुनाथपुर महकमा अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया है। एक नाबालिग के साथ हुई इस नृशंस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और आम जनता में गहरा रोष व्याप्त है। पुलिस इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Share This Article