झारखंड के छात्रों के लिए बड़ा मौका: सैनिक स्कूल तिलैया में दाखिले के लिए 2 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें उम्र सीमा व सीटें

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया : रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2027-28 के दाखिले के लिए आवेदन की समयसीमा करीब आ गई है। कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 (रविवार) को आयोजित होगी।

झारखंड के छात्रों को 67 प्रतिशत आरक्षण
झारखंड के विद्यार्थियों के लिए यह प्रवेश परीक्षा खास अवसर लेकर आई है, क्योंकि संस्थान की कुल सीटों में से 67 प्रतिशत सीटें झारखंड के लड़के और लड़कियों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society/ पर चल रही है, जबकि विस्तृत सूचना बुलेटिन सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

सीटों का संभावित ब्यौरा

कक्षा छह: कुल 140 संभावित सीटें, जिनमें 126 लड़कों और 14 लड़कियों के लिए निर्धारित हैं।

कक्षा नौवीं: करीब 25 संभावित सीटें, जिनमें 24 लड़कों और 1 लड़की के लिए दाखिले की संभावना है।

आवेदन से पहले उम्र सीमा जरूर जांच लें
अभ्यर्थियों की पात्रता जन्मतिथि के आधार पर तय होगी। कक्षा छह में दाखिले के लिए छात्र या छात्रा का जन्म 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 के बीच होना चाहिए। वहीं, कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना अनिवार्य किया गया है।

Share This Article