बीडीओ ने किया योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य का लिया जायजा, ससमय कार्य पूरा करने का निदेश

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसाबनी सीमा कुमारी द्वारा गोहला पंचायत में प्रधानमंत्री आवास, 15वें वित आयोग, मनरेगा योजना आदि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। गोहला पंचायत के पुनडुगरी गांव में लक्ष्मण धीवर के प्रधानमंत्री आवास के निर्माण का उन्होंने जायजा लिया, निर्माण कार्य की प्रगति पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया व जल्द ही पूरा कराने का निदेश पंचायत सचिव को दिए।

मनरेगा अन्तर्गत योजना गोहला ग्राम में जसाई हांसदा के जमीन पर सिंचाई कुआ का निर्माण कार्य का शिलन्यास प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कूप का निर्माण होने से आस-पास के खेतो में पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा। ग्राम रोजगार सेवक को निदेश दिया गया कि जल्द से जल्द योजना में डिमांड डालकर कार्य को शुरू करे और मनरेगा अन्तर्गत सभी नियमों का पालन करते हुए ससमय कार्य को पूरा करने का निदेश दिया गया। इस मौके पर पंचायत सचिव, मुखिया, कनीय अभियंता, सहायक प्रधान, पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सेवक, लाभुक आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *