मिरर मीडिया धनबाद : भोजपुरी अंगिका वा मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा नही देने के विरोध में आज भोजपुरी अंगिका मगही बचाओ संघर्ष मंच के लोगो ने झरीया विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह के आवास रघुकुल का घेराव किया। साथ ही रघुकुल के मुख्य द्वार पर मंच के लोगो ने धरना पर बैठ भोजपुरी मगही भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने का बिरोध करने लगे।

वही भोजपुरी अंगिका मगही बचाओ संघर्ष मंच के लोगो ने कहा अपनी भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने के विरोध में आज हमलोग विधायक पूर्णिमा सिंह के आवास का घेराव किए है। मगर बिधायक किसी काम से बाहर गए है हमलोगों से मुलाकात नही हो पाई हमलोग ज्ञापन के मध्यम से मांग करते है कि भोजपुरी अंगिका मगही भाषा को क्षेत्रीय भाष में शामिल करें अन्यथा आंदोलन चलता रहेगा।
वही महिला नेत्री गीता सिंह ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति नही चलने देंगे। सरकार पहले भोजपुरी अंगिका मगही को क्षेत्रीय भाषा मे शामिल कर बाद में हटा दिया ये अपमान हमलोग बर्दाश्त नही करेंगे उन्होंने कहा ये सरकार हमलोगों को भाषा विवाद को लेकर भाई- भाई को लड़ाना चाहती है हमलोग ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।