14 मई को भगवती जागृति मंदिर चिरागोड़ा में किया जाएगा विशाल भगवती जागरण का आयोजन : निकलेगी कलश यात्रा

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया धनबाद : लगातार 23 वें वर्ष भगवती जागृति मंदिर चिरागोड़ा धनबाद में 14 मई को विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस जागरण में कई अंतरप्रांतीय कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। वहीं 14 मई के प्रातः 6 बजे 501 महिलाएं मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण को निकलेगी। प्रातः 10 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं वैदिक पूजन प्रारंभ होगा। रात्रि 8 बजे ज्योत प्रचंड होगी जिसके पश्चात कलाकार पायल बनारसी, सरोज कुमार लक्खा ,जुगनू ,शक्ति मंदिर जागरण समीति भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इसके अलावा आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। 15 मई के सुबह 5 बजे भोग वितरण तथा संध्या 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन होगा। समिति के अध्यक्ष,व सचिव ने बताया कि मंदिर के विकास में और काम किए जाने हैं जिसको लेकर मंदिर कमिटी का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद (मुनमुन बाबू) व मनोज मालाकार को कमिटी का संरक्षक, मनोरंजन कुमार दुबे अध्यक्ष, राजेश कुमार सिन्हा सचिव, कुमार अरविन्द कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार, प्रशांत कुमार उपाध्यक्ष, बिल्लू कुमार गुप्ता, अनुप कुमार सहाय सह सचिव, राजमनी देवी सह कोषाध्यक्ष एवं अजय कुमार भट्ट को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। समिति के अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि मंदिर के अधूरे कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *