मिरर मीडिया : अप्रैल का महीना और गर्मी अपने चरम पर दिखने लगी है। तापमान में वृद्धि भीषण गर्मी की ओर इशारा कर रहीं है। दिन चढ़ने के साथ पारा इतना चढ़ने लगता है कि लोगों का निकलना दुस्वार होने लगा है। ऐसे में बड़ो की हालत से नौनिहाल की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। धनबाद में पारा 42 -43 डिग्री से ऊपर जाने का अनुमान है। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए हमेशा समाज के हित की आवाज़ उठाने वाले समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र ने गर्मी में बच्चों को स्वास्थ्य की ओर सरकार का ध्यान केंद्रित करते हुए स्कूल संचालन के समय में बदलाव की मांग की है।
उन्होंने इस बाबत झारखंड सरकार के प्रधान सचिव से 5 अप्रैल को वार्ता कर समय सारणी में बदलाव का आग्रह किये हैं जिसके लिए वो विचार करने की बात कही है। पुरे माह तापमान 45 डिग्री रहेगा लिहाज़ा। सरकारी आदेश स्कूल के लिए दिया जाए सरकारी और गैर-सरकारी दोनों को की आठ वर्ष के बच्चों के लिए 6 से 8, उससे उपर के लिए 9 बजे और अधिकतम 11 बजे तक संचालन की बात कही है। इस और भी ध्यान रखते हुए कहा कि पढ़ाई भी नहीं हर्ज हो। लिहाज़ा संबंधित जिला प्रशासन और वहां के शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा करने पर हामी भी भरे। हालांकि उन्होंने धनबाद में मौसम विभाग के अधिकारी का ना होने पर भी चिंता जताते हुए ध्यानाकृष्ट किये हैं। और अविलम्ब नियुक्ति सुनिश्चित के लिए आग्रह किया है।
इसके साथ ही BBMKU के कुलपति से कार्यालय पर बाहर से आये हुए आमजन के लिए नलकुप या शीतल पेय जल की व्यवस्था कराने का आग्रह किये हैं।