जमशेदपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार मानगो नगर निगम अंतर्गत जलापूर्ति बाधित होने वाले क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया नगर निगम के द्वारा टैंकर से विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति की गई है।जिसमें मुस्लिम मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस रोड, शांति नगर, जय गुरु नगर, गोड गोडा, एकता नगर रोड नंबर 2 संकोसाई, डिमना रोड, कीस्टो नगर आदि क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया गया।

