शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना, चौक चौराहों पर हो एम्बुलेंस की व्यवस्था

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सड़क दुर्घटना में मौतों को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री सह युवा शक्ति दल के सुमित कुमार ने कहा है कि हर दूसरे-तीसरे दिन सड़क दुर्घटना में शहर के लोगों की मौत हो रही है जबकि अक्सर देखा गया है की प्रशासन द्वारा भी दोपहिया वाहन से पेट्रोलिंग की जाती है। लेकिन उस पेट्रोलिंग के बावजूद सड़क दुर्घटना की रोकथाम नहीं हो पा रही है। सुमित ने कहा कि हर एक चौक चौराहे पर चौकसी अवश्य हो और साथ ही एम्बुलेंस की व्यवस्था भी हो ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुँचाया जा सके और व्यक्ति की जान बचाई जा सके. इसलिए जिला प्रसाशन से यह अनुरोध किया जाता है कि इस सुझाव पर विचारकर समस्या का समाधान करें।जमशेदपुर। जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *