प्रसूति महिला को सहयोग राशि सहित नवजात को जन्म प्रमाण पत्र स्वास्थ्य केंद्र पर ही मिले
मिरर मीडिया : अक्सर ऐसा होता आया है कि किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का जन्म होने के बाद उसका जन्म प्रमाण पत्र के लिए बाद में कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। सभी कागजात के रहते हुए भी माता पिता को आने वाले समय में अवश्य ही जन्म प्रमाण पत्र बनाना पड़ता है। जिसके लिए कर्मचारी या कार्यालय से संपर्क किया जाता है। इस आपाधापी और समय को देखते हुए समजसेवी कुमार मधुरेंद्र ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्रसूति महिला का सहयोग राशि सहित नवजात का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का सुझाव सहित आग्रह किया है।
इस संदर्भ में उन्होंने पत्र के माध्यम से सिविल सर्जन को ध्यानाकृष्ट कराया है कि जज्जा बच्चा दोनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसूति महिला को सहयोग राशि एवं नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र डिस्चार्ज के समय ही उपलब्ध हो। जिससे कि कार्यालय या सेविका या दीदी या अन्य चिकित्सा कर्मचारी का चक्कर लगाने से वो सब बचें।