वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने किया सिक्किम का शैक्षणिक भ्रमण

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। वीमेंस कॉलेज के भूगोल विभाग की ओर से 15 से 20 अप्रैल तक बी.ए अंतिम सेमेस्टर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए सिक्किम ले जाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने सिक्किम के उत्तरी एवं पूर्वी जिले में हिमालय की अद्भुत छटा के साथ संस्कृति को देखा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार साहू ने बताया कि भूगोल के प्रायोगिक विषय के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है। इस वर्ष छात्राओं को सिक्किम राज्य के उत्तर एवं पूर्वी जिले में ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, गणेश टोक, बन झाकरी जल प्रपात, गोनगोंग मठ, लासा जलप्रपात, प्लांट कंजेरवीट्री, फ्लावर एग्जीबिशन सेंटर, छांगू झील, बाबा हरभजन सिंह मंदिर, कंचनजंघा पर्वत दर्शन, चीन बॉर्डर, रंगु झील, एम.जी मार्ग का भ्रमण कराया गया साथ ही स्थानीय भोजन का भी लुफ्त उठाया गया। छात्राओं का मार्गदर्शन वर्ग शिक्षिका प्रीति ने किया। इस दौरान साधना कुमारी, डॉ. अनिता शुक्ला, कमला गुप्ता एवं धर्मेंद्र कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *